उत्तर प्रदेश

पुलिस मुख्यालय में खास अंदाज में रक्षाबंधन DGP राजीव कृष्ण को बालिकाओं ने बांधी राखी

लखनऊ –

पुलिस मुख्यालय में भावुक और सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम

आदर्श माध्यमिक विद्यालय की 20 बालिकाएं पहुंचीं

बालिकाओं ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी बांधी राखी

DGP राजीव कृष्ण ने दीं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं.

डीजीपी ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर उन्हें बहनों व बच्चों के साथ बैठकर राखी बंधवाने और इस पर्व की खुशियां उनके साथ साझा करने का अनूठा अवसर मिला है। कहा कि उनके लिए यह अत्यंत विशेष, भावनात्मक व सुखद अनुभव है। बालिकाओं का पुलिस मुख्यालय में आगमन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के लिए प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रति आभार भी जताया। कहा कि इस पहल के माध्यम से पुलिस परिवार को बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व को आत्मीयता के साथ मनाने का अवसर मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button