उत्तर प्रदेशउन्नाव
चंद्रिका माता मंदिर बक्सर धाम में संपन्न हुई भव्य गंगा आरती

उन्नाव बक्सर स्थित माता चंद्रिका देवी मंदिर में आज दिनांक 27 अगस्त 2026 दिन बृहस्पतिवार शाम को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। जनसेवक अनुराग त्रिवेदी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह आरती बनारस की तर्ज पर संपन्न हुई। जहां पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए सभी ने भव्य गंगा आरती में भाग लिया एवं प्रसाद भी ग्रहण किया ।

गंगा आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा और मां चंद्रिका देवी की आराधना करते हुए दीप प्रज्वलित किए और सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के समय गूंजते भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक हो उठा




