लखनऊ
ऑस्कर योग साइन कृपा सेवा संस्थान नें गणेश प्रतिमा की स्थापना की

👉भव्य गणेश उत्सव मनाने की तैयारी
लखनऊ। सोमवार को शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज का सोमवार को श्री श्री गणेश उत्सव शुभारंभ किया गया । शिवाजी मार्ग स्थित ऑस्कर योग साइन कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में महोत्सव 17 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को गणेश महोत्सव का शिवाजी मार्ग लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल दीक्षित ने वह वरिष्ठ महामंत्री अंकित शर्मा ,अभिनव गुप्ता, आदि श्री ,अभियान, दिव्यांश शुक्ला, ओम प्रजापति ने उद्घाटन किया।
इसके बाद गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा पंडित श्याम जी ने मंत्रों उच्चारण के साथ विधि विधान से कराई। इसके बाद भक्तों ने गणेश जी महाराज का श्रृंगार किया। शाम को गणपति महाराज की महा आरती के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।




