दिल्लीदेशराष्ट्रीय

राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बनाया अंडमान – निकोबार का उपराज्यपाल।

नई दिल्ली, 05 सितंबर।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के मौजूदा राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उप-राज्यपाल (Lieutenant Governor) नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। वह वर्तमान उप-राज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डी.के. जोशी का स्थान लेंगे ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और वर्तमान में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार का उप-राज्यपाल बनाया गया है। इनका राज्यसभा का कार्यकाल अभी तीन साल बाकी है। डॉ. शर्मा ने उपराज्यपाल बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button