उत्तर प्रदेशचित्रकूटताजा खबर

बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे सीएम योगी, 800 परिवारों को देंगे राहत सामग्री

चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। साथ ही बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाणपत्र और आपदा मोचन निधि से राहत राशि भी प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ से पैदा हुए हालात का जायजा लेंगे। इसके बाद रैन बसेरा पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे।

प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। राहत सामग्री वितरण के साथ प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सहायता भी दी जाएगी।

कार्यक्रम में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जिला पंचायत प्रशासक अशोक जाटव, नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button