लखनऊ
घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना महानगर पुलिस को वादी सौरभ श्रीवास्तव पुत्र शेषमणि श्रीवास्तव निवासी ग्राम ताहापुर खरमपुर पोस्ट थाना मालीपुर जिला अंबेडकर नगर द्वारा लिखित तहरीर दिया, वादी की बहन रश्मि श्रीवास्तव को मारपीट कर हत्या कर देने के संबंध में थाना महानगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया बनाम हिमांशु श्रीवास्तव पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात करवाया गया, थाना महानगर की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, आरोपी हिमांशु श्रीवास्तव पुत्र लाल बहादुर श्रीवास्तव निवासी निरालानगर थाना कोतवाली जनपद अयोध्या उम्र करीब 40 वर्ष को साइकेट्रिक डिपार्मेंट केजीएमयू से दिनांक 7.9.2026 को किया गया गिरफ्तार,थाना महानगर लखनऊ,को आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है,


