सैकड़ों साल पुराना शिव मंदिर देखते-देखते गंगा नदी में समा गया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रतुआ क्षेत्र में गंगा नदी के भीषण कटाव के कारण एक ऐतिहासिक शिव मंदिर नदी में समा गया, मंदिर सैकड़ों साल पुराना बताया जा रहा है। फरक्का से लगभग 12,00,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे इस क्षेत्र में जलस्तर बढ़ता चला गया। गंगा की लगभग सभी प्रमुख सहायक नदियाँ एक ही समय में उफान पर हैं।
मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा में बाढ़ और नदी के किनारे के कटाव की स्थिति बिगड़ने के कारण रविवार को रतुआ में गंगा नदी के किनारे स्थित 150 साल पुराना शिव मंदिर ढह गया। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बिहार से भारी मात्रा में पानी आने के कारण 9 सितंबर तक जलस्तर बढ़ता रहेगा।
मानिकचक और रतुआ के अलावा इंग्लिश बाजार भी बाढ़ के पानी से प्रभावित हुआ, जहां खसकोल में कटाव के कारण जमीन के बड़े हिस्से और आम के बागान नष्ट हो गए। प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत कार्य चला रहा है और राज्य के मंत्री मौके पर मौजूद हैं। तीन पंचायतों के कम से कम 62 गांव और स्थानीय पुलिस स्टेशन पानी में डूबे हुए हैं।





