उत्तर प्रदेश

जनसंख्या नियंत्रण क़ानून लागू करे मोदी सरकार :मोहित मिश्रा

लखनऊ। आज योगी सेना(भारत)के उपाध्यक्ष/एडवोकेट मोहित मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से अटल चौक गांधी प्रतिमा पार्क हजरत तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया देश की बढ़ती हुई जनसंख्या, बेरोजगारी,भुखमरी को देखते हुवे कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर देश सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने इसपर कानून बनाने की मांग की।

उन्होंने एक बार फिर जनसंख्या को धर्म से जोड़कर कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक वजह है योगी सेना भारत के राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा ने कहा कि “हिंदुस्तान में जनसंख्या विस्फोट अर्थव्यवस्था, सामाजिक समरसता और संसाधन का संतुलन बिगाड़ रहा है।

जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक कारण है। हिंदुस्तान 1947 की तर्ज़ पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है। सभी राजनीतिक दलों को साथ होकर जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिए आगे आना होगा राष्ट्रीय सचिव सूरज साहू ने कहा की प्रजनन दर है सबसे अधिक चिंता का कारण उत्तर प्रदेश में प्रजनन दर ही सबसे अधिक चिंता का विषय बना हुआ है।

देश के सबसे राज्य में सबसे बड़ी आबादी निवास करती है साथ ही,यहां की प्रजनन दर भी इस आबादी को तेजी से बढ़ाती दिख रही है। कार्यक्रम में मौजूद ज्योति वर्मा, सूरज साहू, एडवोकेट मोहित मिश्रा, विशाल तिवारी, आशुतोष दुबे, संदीप कश्यप,यश बनर्जी, महेश कुमार मौर्या, विनीत मिश्रा,शुभ शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button