उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

हिंदी दिवस पर पोटरिहा गांव में लगा विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए अधिकार

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। हिंदी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव के तत्वावधान में बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायत पोटरिहा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व के साथ उनके कानूनी अधिकारों और शिक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान पराविधिक स्वयंसेवकों ने बच्चों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्हें शिक्षा के अधिकार से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों से जुड़े विभिन्न कानूनी अधिकारों और संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी गई।

शिविर में बच्चों को सरल भाषा में समझाया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में वे संबंधित संस्थाओं से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आयोजकों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों को समझने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि डब्लू सिंह, पंचायत सहायक नेहा साहू और लेखपाल शशांक तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा पराविधिक स्वयंसेवक रजनीश कुमार, संतराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button