रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी, तीन युवक हिरासत में

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News
कानपुर। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट की आड़ में कथित रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने बोहो रेस्टोरेंट में छापेमारी कर हुक्का पाइप, नोजल, तंबाकू फ्लेवर और शराब की बोतलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह और एसीपी स्वरूप नगर ज्योति श्री के नेतृत्व में स्वरूप नगर एवं फजलगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में हुक्का संचालन से संबंधित सामग्री की जांच भी की।
पुलिस के मुताबिक मामले में बरामद सामग्री के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित होने वाली अवैध गतिविधियों को लेकर भी निगरानी बढ़ाए जाने की बात सामने आई है।



