उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

गंगाघाट में गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का सीओ सिटी ने किया निरीक्षण

संवाददाता — सचिन पांडेय, Kisan Mail News

उन्नाव में क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत स्थित गगनी खेड़ा झील गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम और सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीओ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु रखा जाए और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button