उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

शिव नगर में जलभराव और कीचड़ से बदहाल सड़क, राहगीर परेशान

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव के शिव नगर क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी के चलते कोहिनूर प्रिंटर्स वाली गली में जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शैलेंद्र कश्यप के घर से लल्लू सविता के घर तक सड़क की स्थिति बारिश के बाद बेहद खराब हो गई है।

पक्की सड़क और समुचित जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी गली में जमा हो गया है। जलभराव के साथ कीचड़ और फिसलन के चलते लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि गली में जलभराव के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और जिला प्रशासन से गली में जल्द सड़क निर्माण कराने के साथ जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button