उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर ईको गार्डन में महारैली, उन्नाव से पहुंचे शिक्षक-कर्मचारी

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव-लखनऊ। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में अटेवा-एनएमओपीएस की प्रदेश स्तरीय महारैली आयोजित हुई। रैली में उन्नाव से बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे। बारिश के बीच भी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

रैली में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के साथ निजीकरण समाप्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से राहत देने तथा सामाजिक सुरक्षा और पेंशन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी आवाज उठाई गई।

अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे शिक्षक-कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सहभागिता की।

उन्नाव से अर्पित मिश्र, संजीव संखवार और कृष्ण शंकर मिश्र समेत विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी रैली में पहुंचे। वहीं, PSPSA की प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी महारैली में सहभागिता की।

रैली में शामिल शिक्षक-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत अपनी मांगों को सरकार के सामने रखते हुए सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी पेंशन व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई।

Related Articles

Back to top button