उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

केवीके धौरा में इफको ने मनाया किसान दिवस, किसानों को दी नैनो उर्वरकों की जानकारी

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत उर्वरक प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) धौरा में इफको के तत्वावधान में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 60 से 70 किसानों और कृषि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान नैनो उर्वरकों के उपयोग, लाभ और संतुलित खाद प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

नैनो उर्वरकों के उपयोग और लाभ बताए

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक और नैनो कॉपर के उपयोग एवं लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कृषि उत्पादन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग और उर्वरकों के उचित प्रबंधन की जानकारी दी।

मृदा परीक्षण और बीज उपचार पर जोर

कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक डॉ. ए.के. सिंह ने संतुलित उर्वरक प्रबंधन के महत्व को समझाया। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण कराने और बुवाई से पहले बीज उपचार अपनाने के फायदों की जानकारी दी। किसानों को मिट्टी की जरूरत के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

किसानों से साझा किए खेतों के अनुभव

इफको के क्षेत्र अधिकारी अनुज कुमार शुक्ला ने खेतों में नैनो उर्वरकों के प्रयोग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों और कृषि विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ने तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

किसान दिवस के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक प्रबंधन के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Back to top button