अयोध्याउत्तर प्रदेशराजनीति
सपा मुखिया अखिलेश यादव आज अयोध्या पहुंचे और भागवत कथा में हुए शामिल

अयोध्या – उत्तर प्रदेश की रंगीन राजनीति में एक बार फिर भक्ति एवं श्रृंगार रस देखने को मिला, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव दौरे पर अयोध्या पहुंचे है , अयोध्या सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तेज नारायण उर्फ पवन पांडे ने रसूलाबाद में एक श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया है. अखिलेश यादव इसी कथा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं ।
सपा मुखिया अखिलेश यादव आज अयोध्या पहुंचे और भागवत कथा में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने संतों-महंतों से मुलाकात की, उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया, अखिलेश यादव ने दोनों हाथों में गदा लेकर हुंकार भरी, त्रिशूल और डमरू लहराया ।
हालांकि अखिलेश यादव राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे या नहीं जाएंगे इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है ।




