उत्तर प्रदेशताजा खबरफतेहपुर

फतेहपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार युवक घायल; दो की हालत गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ रोड पर बेरा गढ़ीवा स्थित रंगबाज ढाबे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को घर जाने की सलाह दी, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को भर्ती कर उपचार शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पूरे कुशला गांव निवासी हिमांशु यादव (22), उसके भाई प्रियांशु यादव (20) और शिवांशु यादव (17) तथा संभल जिले के जनावली थाना क्षेत्र के चिंगरिया गांव निवासी अरविंद (22) एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से शहर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान लखनऊ रोड पर बेरा गढ़ीवा स्थित रंगबाज ढाबे के पास रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव निवासी सूरज (28), अपने गांव के दिनेश (30) के साथ दूसरी बाइक से सामने की ओर से आ गया। दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में सूरज के अलावा दूसरी बाइक पर सवार हिमांशु, प्रियांशु और अरविंद घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सूरज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दूसरी एंबुलेंस से हिमांशु, प्रियांशु और अरविंद को अस्पताल ले जाया गया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रियांशु और अरविंद को घर जाने की सलाह दी। वहीं, गंभीर रूप से घायल सूरज और हिमांशु को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button