उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

राजकीय आईटीआई उन्नाव में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी आयोजित, विधायक पंकज गुप्ता ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), उन्नाव में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

प्रदर्शनी के दौरान विधायक ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए तकनीकी प्रोजेक्ट और रचनात्मक कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और नवाचार की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कौशल विकास से रोजगार के अवसरों पर जोर

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने हुनर को निखारने, नई तकनीकों को सीखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

बैडमिंटन खेल का भी किया शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान आईटीआई परिसर में बैडमिंटन खेल का भी शुभारंभ किया गया। विधायक ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल, नवाचार, खेल भावना और आत्मनिर्भरता के महत्व का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button