उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

मेले में बिछड़े पांच वर्षीय राघव को अजगैन पुलिस ने परिजनों से मिलाया, परिवार के खिले चेहरे

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कुसुंभी स्थित कुशहरी मंदिर में लगे मेले के दौरान परिजनों से बिछड़े पांच वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल खोजकर परिवार से मिला दिया। बच्चे के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

जानकारी के अनुसार, मेला देखने के दौरान पांच वर्षीय राघव सिंह अपने परिजनों से बिछड़ गया था। बच्चा लापता होने से परिवार के लोग परेशान हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर अजगैन पुलिस सक्रिय हुई और बच्चे की तलाश शुरू की।

पुलिस के दीवान संजेश कुमार और इंस्पेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को खोजने के प्रयास किए। पुलिस टीम ने राघव सिंह पुत्र उपनेय सिंह, निवासी नारायणपुर हरौनी, थाना बंथरा को सकुशल खोज निकाला और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने अजगैन पुलिस का आभार जताया। मेले में बिछड़े बच्चे को सकुशल परिवार से मिलाने पर पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button