उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

तीन घंटे में खाते खाली, 2.92 लाख रुपये की लगी चपत

संवाददाता सचिन पांडे

उन्नाव। साइबर ठगों ने तीन घंटे के भीतर अलग-अलग बैंक खातों से 2.92 लाख रुपये पार कर दिए। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव निवासी विपिन कुमार वर्मा ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के मुताबिक, आठ अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच उनके अलग-अलग बैंक खातों से कुल 2,92,199 रुपये निकाल लिए गए। घटना के समय वह लखनऊ के बंथरा में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि खातों से गूगल पे और बैंकिंग एप के जरिए रकम निकाली गई।

खातों से रुपये निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुरवा कोतवाली की साइबर क्राइम शाखा में प्रार्थनापत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की।

ट्रांजेक्शन आईडी भी सौंपी

पीड़ित ने पुलिस को संबंधित लेनदेन की ट्रांजेक्शन आईडी भी उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने रकम निकालने वाले व्यक्ति का पता लगाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

शिकायत के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब पुलिस लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है, जिससे पता चल सके कि रकम किन खातों में भेजी गई और कथित धोखाधड़ी किस तरह की गई।

Related Articles

Back to top button