उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

जिला संवाददाता: देवेंद्र तिवारी

उन्नाव। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन उन्नाव में स्मरण परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग और बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश व समाज की सुरक्षा के लिए दिए गए बलिदान को याद किया।

पुलिस स्मृति दिवस पुलिसकर्मियों के उन सर्वोच्च बलिदानों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के सम्मान और सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

Related Articles

Back to top button