उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत; 13 लोग घायल

जिला संवाददाता देवेन्द्र तिवारी

उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार ईको वैन का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। सफीपुर थाना क्षेत्र के मवई ब्राह्मनान गांव के सामने हुए हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि छह बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैन में सवार परिवार के लोग कोलकाता स्थित काली मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। परिवार में बेटी के जन्म की मन्नत पूरी होने के बाद सभी धार्मिक यात्रा पर निकले थे। शनिवार रात करीब 11 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर वैन का पिछला बायां टायर अचानक फट गया। वाहन की गति अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका और वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।

अस्पताल में बालक को मृत घोषित किया

हादसे में 12 वर्षीय सौरभ की मौत हो गई। दुर्घटना में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

कोलकाता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहा था परिवार

बताया गया कि परिवार में बेटी का जन्म होने के बाद कोलकाता के काली मंदिर में प्रसाद चढ़ाने की योजना बनाई गई थी। इसी सिलसिले में परिवार के सदस्य ईको वैन से यात्रा कर रहे थे। रास्ते में हुए हादसे ने उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया। हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button