बिना लाइसेंस श्वान पालन पर नगर निगम लखनऊ ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, वसूला 20 हजार रुपये जुर्माना

लखनऊ
अलीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया अभियान, 4 नए लाइसेंस भी बनाए
लखनऊ। शहर में पालतू कुत्तों के लाइसेंस संबंधी नियमों को लेकर नगर निगम लखनऊ अब सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में शनिवार सुबह नगर निगम द्वारा जोन-3 अंतर्गत अलीगंज के विभिन्न क्षेत्रों सेक्टर जे, एल तथा महानगर के आस पास में पालतू कुत्तों के लाइसेंस की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण की टीम द्वारा सुबह 6:30 बजे प्रारंभ किया गया। अभियान में प्रवर्तन दल, डॉग कैचिंग स्क्वाड एवं निगम कर्मी श्री अभिनव भारती, श्री राजेश उपाध्याय, श्री शिवेक, श्री फुरकान आदि उपस्थित रहे।
लाइसेंस न होने पर वसूला गया जुर्माना
अभियान के दौरान बिना लाइसेंस श्वान पालने के मामले सामने आने पर 4 व्यक्तियों से कुल 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना जमा करने के साथ ही मौके पर ही 4 लाइसेंस भी जारी किए गए। कुल मिलाकर 24000 रुपये नगर निगम कोष में जमा किए गए। कई लोग ऐसे मिले जिनका लाइसेंस तथा वैक्सीनेशन पूर्ण था।
शहर में करीब 10,000 पालतू कुत्ते
नगर निगम आंकड़ों के अनुसार लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में लगभग 10,000 पालतू कुत्ते पंजीकृत या अपंजीकृत अवस्था में रह रहे हैं।अभी मात्र 3400 लाइसेंस ही बने हैँ,नगर निगम का यह अभियान इस संख्या को नियंत्रित करने एवं सार्वजनिक सुरक्षा व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है।
लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया
कुत्ते का लाइसेंस केवल रैबीज टीकाकरण प्रमाण पत्र और पालतू पशु अनुज्ञप्ति, नियंत्रण तथा विनिमयन उपविधि 2025 के पालन संबंधी शपथ पत्र के आधार पर जारी किया जाता है। लाइसेंस ऑनलाइन नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर बनाया जा सकता है या पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में भी आवेदन किया जा सकता है।
सहायता हेतु संपर्क करें:
- श्री जयंत सिंह: 9511156792
- श्री अफसर अली: 9721095021
नागरिकों की सुविधा के लिये कार्यालय के अलावा निम्न क्लिनिक/ पशु चिकित्सालयों पर भी लाइसेंस बनवाये जा सकते है-
1- डॉग एंड पप्स नीलकंठ स्वीट शॉप के पास विवेक खंड गोमती नगर मोबाइल नंबर 8799 255500,
2- राजकीय पशु चिकित्सालय शंकर चौराहा ग्वारी गांव गोमती नगर मोबाइल नंबर 8707806856,
3- p. u. p. s नियर मानसरोवर बैंक ए ब्लॉक इंदिरा नगर मोबाइल नंबर 9415 008457,
4 – बीबी सिंह मेमोरियल विकास पेट केयर ब्लॉक सी इंदिरा नगर मोबाइल नंबर 7071842141,
5- पेट केयर ए ब्लॉक लेखराज मार्केट इंदिरा नगर मोबाइल नंबर 9839072095,
6-राजकीय पशु चिकित्सालय सदर लखनऊ मोबाइल नंबर 9415521928,
7- डॉ हस पेट क्लिनिक ओम प्लाजा सेक्टर 9 रीदा नर्सिंग होम विकास नगर मोबाइल नंबर 79055 09722,
8- रॉयल पेट क्लिनिक एल 34,35 उदय उदय टॉवर विजयंत खंड गोमती नगर लखनऊ 93698 80514,
9-पेट मेडिकल हॉस्पिटल बारी गढ़ एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड ऑपोजिट लोक बंधु हॉस्पिटल। मोबाइल नंबर 8318848285,
10- शुक्ला वेटरिनरी क्लिनिक बी 31 सेक्टर एल एलडीए कॉलोनी मोबाइल नंबर 8787239505
पशु कल्याण अधिकारी की अपील
पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया अभियान के माध्यम से लोगों में लाइसेंस तथा रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करना है। नगर निगम लाइसेंस, वैध एंटी रैबीस प्रमाण पत्र देखने के बाद ही निर्गत कर्ता है।
डॉ. अभिनव वर्मा ने सभी पालतू श्वान मालिकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से लाइसेंस बनवाएं, रैबीज टीकाकरण समय पर कराते रहें, तथा कुत्ते को टहलाते समय मजबूत लीश का प्रयोग अवश्य करें।




