उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

तेज रफ्तार बोलेरो ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में खेत जा रही 50 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना पड़री-जरगांव मार्ग की बताई जा रही है। जरगांव निवासी ललई लोध की पत्नी कमला (50) शुक्रवार शाम पैदल खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजन उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

मृतका के पति ललई लोध ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही बोलेरो चालक सुरजन के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। 

Related Articles

Back to top button