लखनऊ

फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी देने वाला कैसरबाग पुलिस के हत्थे चढ़ा

,संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस को वादी मुकदमा विक्रम सिंह की तहरीर की आधार पर थाना कैसरबाग लखनऊ पर मुकदमा पंजीकृत किया गया, इसी सूचना पर थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी को तलाश करने के सख्त निर्देश दिए, पुलिस टीम आरोपी को तलाश में जुटी हुई थी तभी मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई,कि वांछित अभियुक्त विवेक यादव आगम बिल्डर्स एवं डेवलपर्स निकट गोलू ढाबा बिजनौर रोड गडौरा थाना बिजनौर जनपद लखनऊ के पास अपने दोस्त के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा है, अगर जल्द किया जाए तो पकड़ा जा सकता है, इस सूचना पर थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम गठित कर रवाना किया, मुखबिर की बताई हुई जगह पर पुलिस टीम पहुंच कर देखा वहां मौजूद है, आरोपी की नजर पुलिस पर पढ़ते ही आरोपी भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस टीम ने बड़ी सूझबूझ से आरोपी को धर दबोचा, नाम पता पूछने पर अपना नाम विवेक यादव उर्फ वीरेंद्र निवासी 214 सरसवा अर्जुनगंज थाना सुशांत गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया, कैसरबाग पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई, आरोपी को गिरफ्तार कर
माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button