उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल ने सीएम योगी से मुख्यमंत्री आवास पर की मुलाकात

बीजेपी के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े व राष्ट्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल ने सीएम योगी से मुख्यमंत्री आवास पर की मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी के यूपी प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। रविवार को योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग, लखनऊ पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े एवं राष्ट्रीय मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल ने शिष्टाचार भेंट की। विनोद तावड़े शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचे थे। आज लखनऊ में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी होनी है।

केशव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले विनोद तावड़े

यूपी भाजपा के नए प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार देर शाम दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।सूत्रों के मुताबिक दोनों उप मुख्यमंत्रियों से प्रदेश सरकार के कामकाज और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की पर चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button