उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

गदनखेड़ा बाईपास पर पुलिस का चेकिंग अभियान, कई वाहनों के चालान

संवाददाता — सचिन पांडेय, Kisan Mail News

उन्नाव। अपराध की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने गदनखेड़ा बाईपास पर चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई में संदिग्ध वाहनों और मोटरसाइकिल सवारों की जांच की गई।

ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी अनिल साहू ने पुलिसकर्मियों के साथ बाईपास पर वाहनों को रोककर जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, मोटरसाइकिल पर तीन सवारियां बैठाने वालों समेत संदिग्ध वाहनों की जांच की गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस की चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button