उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

छात्राओं को आत्मरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। सिविल लाइंस स्थित डॉ. जी. नाथ इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने की।

कार्यशाला में छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और आपात परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में सतर्क रहने और आत्मविश्वास के साथ उसका सामना करने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा का संदेश दिया। डॉ. मनीष सिंह सेंगर और डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने भी छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

महिला आरक्षी आकांक्षा सिंह और रंजना देवी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके और उपयोगी सेल्फ डिफेंस टिप्स बताए। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह समेत पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने छात्राओं को 112, 181, 1930, 1098 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सहायता लेने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, अतिथियों और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button