दही पुलिस की कार्रवाई: दो तमंचे और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

संवाददाता — सचिन पांडे, Kisan Mail News
उन्नाव। थाना दही पुलिस ने अवैध असलहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर को उपनिरीक्षक पंकज कुमार सोनकर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुर्तजानगर मोड़ के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से अवैध असलहे और कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल पुत्र सब्बीर, निवासी दरियाखेड़ा, थाना सोहरामऊ, हाल निवासी दही चौकी तथा मिथलेश धानुक उर्फ बऊवा पुत्र कमलेश, निवासी ग्राम गजौली, थाना दही के रूप में हुई।
बरामदगी के आधार पर थाना दही में मुकदमा संख्या 242/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।



