उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

बिजली चोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, दो अलग-अलग क्षेत्रों में 17 किलोवाट की चोरी पकड़ी

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। जांच के बाद दोनों मामलों में एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विजिलेंस टीम ने 18 सितंबर को फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के चयनपुर गांव में जांच की। यहां गुलाब सिंह के परिसर में अंकुर सिंह द्वारा बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच के दौरान मीटर से पहले केबल में कट लगाकर दो अतिरिक्त तार जोड़कर बिजली इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। टीम ने करीब सात किलोवाट की बिजली चोरी दर्ज की और कार्रवाई की वीडियो व फोटोग्राफी भी कराई।

इसके बाद टीम ने भगवंतनगर क्षेत्र के नरीखेड़ा में जांच की। यहां कनेक्शन आनंद कुमार बाजपेई के नाम दर्ज था, जबकि शुभांकित बाजपेई बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। जांच के दौरान मीटर से पहले मुख्य केबल में कट लगाकर दो लाल तार जोड़े जाने की जानकारी सामने आई। इस मामले में करीब 10 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।

दोनों मामलों में बिजली चोरी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विभाग की कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

Related Articles

Back to top button