उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

मूसलाधार बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का सदर विधायक ने किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। मूसलाधार बारिश के बाद सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए मकानों और प्रभावित परिवारों का सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। विधायक ने विभिन्न गांवों का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान की स्थिति देखी और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

सदर विधायक ने रऊकरना, कलंदर खेड़ा, मैनी खेड़ा समेत करीब आठ गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों और अन्य नुकसान की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के नुकसान का तत्काल आकलन कराया जाए और नियमानुसार पात्र परिवारों को जल्द से जल्द राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने राहत कार्य में किसी तरह की देरी न होने देने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने उनकी समस्याओं को सुनते हुए नियमानुसार हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को समयबद्ध तरीके से सहायता मिलनी चाहिए। इस दौरान नायब तहसीलदार, लेखपाल समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button