कुशीनगर प्रशासन ने देर रात पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू को किया नजरबंद

तटबंध टूटने वाली जगह पर नहीं जाने देने का निर्देश.
प्रशासन ने मौके पर अव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए अजय लल्लू को किया नजबंद.
कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में एपी तटबंध टूटने के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
इसी दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को देर रात पुलिस ने हिरासत में लिया, इसके बाद उन्हें नजरबंद किए जाने की जानकारी सामने आई है.
बताया जा रहा है कि प्रशासन ने मौके पर संभावित अव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए अजय लल्लू को तटबंध टूटने वाली जगह पर नहीं जाने देने का निर्देश दिया है.
प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रित रखने पर जोर दिया जा रहा है.
कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. नारायणी नदी पर बने एपी तटबंध में करीब 25 से 30 मीटर की बड़ी टूट हो गई है. वीरवट कोहवलिया-जवहीं दयाल उर्फ चैनपट्टी के पास किलोमीटर-5 पर तटबंध टूटने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.




