उत्तर प्रदेशक्राइमताजा खबरलखनऊ

कृष्णानगर पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही महिला के नृशंस हत्या में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल

जोन- दक्षिणी/ थाना-कृष्णानगर –

कृष्णानगर पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही महिला के नृशंस हत्या में वांछित 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल ।

कब्जे से अवैध तमंचा-315 बोर ,01 खोखा कारतूस एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद ।
 अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी बरामद ।

01-कार्यवाही विवरणः-
पुलिस आयुक्त लखनऊ श्री तरुण गाबा एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्रीमती अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) श्री मो0 मुश्ताक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर श्री प्रद्युम्न कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थाना कृष्णानगर पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गयी।

02-संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-15.09.2026 को वादिनी श्रीमती रेखा सिंह पत्नी स्वं0 शिलाजीत सिंह निवासी नारायणपुरी थाना कृष्णा नगर ,लखनऊ की तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0-00391/2026 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ, बनाम नामित अभियुक्त द्वारा दिनांक 15.09.2026 की रात्रि वादिनी की बेटी राधा को ईंट पत्थरों से सिर पर मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया ।
अभियोग के सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा 03 टीम का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग 150-170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करते हुए अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 28/29.09.2026 की रात को चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध स्कूटी सवार को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगा तथा असंतुलित होकर गिर गया। इसके उपरान्त अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी।
घायल अभियुक्त की पहचान भोला राजपूत पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम नदौहा, थाना सोहरामऊ, जनपद उन्नाव, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई, जो उक्त हत्या के अभियोग में वांछित एवं 25,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु लोकबन्धु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एवं घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किये गए है और उपरोक्त प्रकरण में अग्रेतर विधिक कार्रवाही प्रचलित है
03- गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

  1. भोला राजपूत पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम नदौहा थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव उम्र लगभग-22 वर्ष (25000/- का इनामिया)
    04-गिरफ्तारी स्थान का –
  2. डूडा कालोनी,आशाराम बापू मार्ग विजयनगर, कृष्णानगर लखनऊ।
    05-अनावरित अभियोग का विवरणः-
     मु0अ0सं0-00391/2026 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ ।
    06-बरामदगी विवरणः-
     एक अदद अवैध तमंचा-315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद ।
     घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी बरामद ।
    07-गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
     कोतवाली कृष्णानगर पुलिस व सर्विलांस टीम पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी), कमिश्नरेट लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button