उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

लखनऊ के थाना कृष्णानगर क्षेत्रान्तर्गत हुई मुठभेड के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो0 मुस्ताक का बयान.

कृष्णानगर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से बाराबिरवा मानसरोवर मार्केट में 15 सितंबर को ईंट से महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। उसपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। हत्याआरोपी को सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे आशा राम बापू आश्रम रोड डूडा कॉलोनी के पास चेकिंग दौरान जवाबी मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी

लखनऊ के कृष्णानगर में महिला हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश भोला राजपूत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है।

सितंबर की रात डूडा कॉलोनी, आशाराम बापू मार्ग पर संदिग्ध स्कूटी सवार को रोकने की कोशिश की गई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया।

घायल की पहचान उन्नाव के सोहरामऊ निवासी भोला राजपूत (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक की टीम ने पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देश पर यह कार्रवाई की। 15 सितंबर को नारायणपुरी निवासी रेखा सिंह ने शिकायत की थी कि उनकी बेटी राधा की ईंट-पत्थरों से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। इसकी शिनाख्त के लिए तीन टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button