थाना मड़ियांव पुलिस एवं सर्विलेंस टीम कथित अपहरण के प्रकरण मेंअहमदाबाद गुजरात से संबंधित व्यक्ति को सकुशल बरामद किया

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने अपराध नियंत्रण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियांव क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मड़ियांव पुलिस को आवेदिका शिप्रा यादव पत्नी सत्यरत्न दीक्षित थाना मड़ियांव,लखनऊ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया, कि उनके पति डॉ सत्यरत्न दीक्षित उम्र लगभग 37 वर्ष, अपनी कार संख्या यूपी 32MQ6024, मारुति सियाज से कहीं चले गए थे, इसके पश्चात प्रखर पांडेय नामक व्यक्ति उनके घर आया और बताया कि डॉ का फोन आया था, वह हजरतगंज में है, दो स्कॉर्पियो गाड़ियां उनका पीछा कर रही है, उसके बाद एक मोबाइल नंबर से फोन करके बताया, कि उनके पति का अपहरण हो गया है, थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने इसी प्रार्थना पत्र के आधार पर म0अ0स0, 482, 2026, धारा 140,3, बीएन एस के अंतर्गत प्रखर पांडेय आदि के विरुद्ध अभियोग में पंजीकृत कर मामले की जांच प्रारंभ की गई, प्रकारण की गंभीरता को देखते हुए थाना मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा सर्विलेंस टीम उत्तरी जोन की सहायता से संदिग्ध मोबाइल फोन की लोकेशन प्राप्त की गई, जो अहमदाबाद गुजरात में मिली, थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने पुलिस टीम व सर्वेलेंस टीम पहुंच कर देखा कि जहां एक व्यक्ति मिला, पूछताछ में उसने अपना नाम सत्यरत्न दीक्षित पुत्र वरियक्ष दीक्षित थाना मड़ियांव, लखनऊ, उम्र लगभग 35 वर्ष बताया पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को सकुशल बरामद कर प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही,




