उत्तर प्रदेशक्राइम
सरकारी वकील को ‘अनपढ़’ बोलना पड़ा भारी: SP साहब के PRO को हाईकोर्ट ने भेजा सीधे कस्टडी में

आजमगढ़ के SP डॉ. अनिल कुमार के PRO साहब खाकी के रौब में यह भूल बैठे कि जुबान किससे लड़ा रहे हैं। फोन पर सरकारी वकील को ‘अनपढ़’ क्या कहा, #इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चंद मिनटों में सारा सुरूर उतारते हुए पीआरओ महोदय को सीधे पुलिस कस्टडी में भेजने का फरमान सुना दिया।




