उत्तर प्रदेशराजनीति

राष्ट्रीय लोकदल में दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा में जताया विश्वास

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री ऐश्वर्य राज सिंह की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक शिवकरन सिंह की गरिमा मयी उपस्थिति में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता मोहम्मद मुजाहिद एवं मोहम्मद सिराज तथा वरिष्ठ समाजसेवी गुफरान अहमद एवं वी.एस. कमल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

सभी ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी से जुड़ने की घोषणा की।
इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेशपाल धनगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके अथक प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रभावित होकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ रहे हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी का उद्देश्य चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा किसानों, श्रमिकों और युवाओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा का विस्तार होगा। राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता वसीम हैदर, रजनीकांत मिश्रा, अंकुर सक्सेना, बी एल प्रेमी, किरण सिंह, रमा वती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, सम्राट चौहान मोहसिन राजा आदि लोग उपस्थित रहे।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से अमरिंदर राम, मोहम्मद उस्मान, जुबेर, मोहम्मद मुजाहिद, मोहम्मद सिराज, अरविंद चौधरी आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button