ताजा खबरदेशराष्ट्रीय

पूर्व IAS दिव्या मित्तल नें बनाई पार्टी, मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव

जनता शक्ति पार्टी के नाम से सियासी पारी की शुरुआत, मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ने की तैयारी।

मिर्जापुर। प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अब राजनीति में नई शुरुआत की है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, दिव्या मित्तल ने ‘जनता शक्ति पार्टी’ नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई है और मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

मिर्जापुर और देवरिया जैसे जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल चुकीं दिव्या मित्तल के इस कदम से पूर्वांचल की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर पहचान बनाने वाली दिव्या मित्तल चुनावी मैदान में कितना असर दिखा पाएंगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button