उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

मिशन शक्ति केंद्र की पहल से सुलझे पांच दंपतियों के विवाद, परिवारों में लौटी खुशियां

संवाददाता — सचिन पांडेय, Kisan Mail News

उन्नाव। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर थाना दही स्थित मिशन शक्ति केंद्र ने पारिवारिक विवादों के निस्तारण की दिशा में सराहनीय पहल की। केंद्र पर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों की सुनवाई करते हुए पांच दंपतियों के मामलों को आपसी सहमति से सुलझाया गया।

केंद्र की पहल पर दंपतियों को आपसी मतभेद भुलाकर पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने और आपसी तालमेल के साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया। समझौते के बाद सभी पांच दंपतियों को सकुशल घर भेज दिया गया।

मिशन शक्ति केंद्र की इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत और समझौते के माध्यम से सुलझाकर परिवारों में सौहार्द और खुशहाली बनाए रखना है।

Related Articles

Back to top button