क्राइमलखनऊ

नाबालिक को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पश्चिमी जोन के अंतर्गत थाना दुबग्गा पुलिस को वादिनी की नाबालिक पुत्री 16 वर्ष को अभियुक्त सूरज पुत्र स्व0 राधेश्याम निवासी हरदोई रोड, थाना दुबग्गा लखनऊ द्वारा अभियुक्त शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमे मु0अ0स0,309,2026, धारा 87,137,2, बीएनएस के अंतर्गत अभियोग में पंजीकृत किया गया, इस सूचना पर थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की आरोपी की तलाश जारी कर दी, आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, मुखबिर की सूचना पर आरोपी सूरज को सीतापुर बाईपास दुबग्गा लखनऊ से गिरफ्तार किया गया, थाना प्रभारी श्रीकांत राय लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाते हुए नजर आ रहे, गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button