
सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर परिवारजनों पीडि़िताओं कोब बुलाकर सम्मानित करते हुए फीडबैक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। शारदीय नवरात्र के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना कैसरबाग पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा पुलिस की सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पुलिस द्वारा कैसरबाग चौराहे पर आयोजित अभियान के दौरान अमीनाबाद डिग्री कॉलेज की छात्राओं के सहयोग से महिलाओं को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त नारी शिक्षा निकेतन डिग्री कॉलेज में भी महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं और उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्हें महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, कानूनी अधिकारों तथा शासन की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
छात्राओं को समझाया गया कि प्रत्येक महिला और बालिका को सुरक्षित वातावरण में रहने, शिक्षा प्राप्त करने, सम्मानपूर्वक जीवन जीने तथा अपने अधिकारों का स्वतंत्र रूप से उपयोग करने का अधिकार है। उन्हें किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार, छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला सुरक्षा के लिए 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर संपर्क करने के लिए भी जागरूक किया गया।




