विजयादशमी पर गोरक्षपीठ से सीएम योगी का संदेश: रावण दहन तक सीमित न रहे पर्व, अन्याय, भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ जारी रहे लड़ाई।


गोरखपुर: 20 अक्टूबर
सत्य, मर्यादा, सदाचार और धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व पर श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। इस अवसर पर मंदिर में ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विजयादशमी के इस पुनीत अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल्यानंदन प्रभु श्री राम, माता जानकी, भगवान श्री लक्ष्मण एवं श्री हनुमान जी के स्वरूपों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया ।
इस अवसर पर सीएम योगी ने संदेश दिया कि विजयादशमी का पर्व केवल रावण के दस सिरों के दहन तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज में व्याप्त अन्याय, अत्याचार, अधर्म, भ्रष्टाचार, दुराचार, दुष्प्रचार और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी हमारी लड़ाई मजबूती के साथ आगे बढ़नी चाहिए।
अनुष्ठान और पूजन के उपरांत ‘जय सियाराम’ के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।



