उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

शिव पुराण महाकथा को लेकर पुलिस अलर्ट, गौरी गांव में आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट: ऋषभ तिवारी

उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौरी में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली भव्य शिव पुराण महाकथा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार, 26 अक्टूबर को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

शिव पुराण महाकथा में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग तथा आवागमन को सुचारु बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

पुलिस अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आयोजन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, भीड़ प्रबंधन सहित सभी जरूरी इंतजामों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य शिव पुराण महाकथा का आयोजन सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।

Related Articles

Back to top button