
बिग ब्रेकिंग न्यूज़ – लखनऊ
रहीमाबाद थाना:
बताया जा रहा है कि यह वीडियो क्षेत्र के तेरवा तिराहे पर स्थित ट्रेडर्स की दुकान का है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सिपाही रुपये लेते हुए नजर आ रहा है
मुकदमा लिखवाने के लिए ली 5000 की रिश्वत
जानकारी के मुताबिक, रहीमाबाद थाने के सिपाही प्रेम नारायण द्वारा मुकदमा लिखवाने के नाम पर 5000 रुपये की रिश्वत ली गई है
इंस्पेक्टर का का खास बताया जाता है सिपाही
चर्चा है कि सिपाही प्रेम नारायण इंस्पेक्टर रहीमाबाद का कारखास बताया जाता है। सिपाही का तबादला हो चुका है, लेकिन अभी तक रवानगी नहीं हुई है।
थाने में घूसखोरी के लगते रहते हैं आरोप
बताया जा रहा है कि प्रेम नारायण सहित थाने में तैनात कई दरोगाओं पर भी आए दिन घूसखोरी के आरोप लगते रहते हैं। इससे पहले भी दरोगा उमेश यादव पर डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में ACP मलिहाबाद जांच कर रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि इस सिपाही पर क्या कार्रवाई होती है।




