
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने अपराध नियंत्रण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हजरतगंज के मध्य क्षेत्र के थाना हजरतगंज पुलिस को वादी मुकदमा संतोष कुमार वर्मा बी ब्लॉक पुराना विधायक निवास द्वितीय तल, थाना हजरतगंज लखनऊ द्वारा तहरीर दी गई कि वह सुबह अपने कार्यालय गए थे, तथा श्याम करीब 6:30 बजे वापस अपने घर लौटे घर पहुंचने पर दरवाजे के दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ मिला, अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लाकर टूटा हुआ था, अलमारी में सोने चांदी के आभूषण मौजूद नहीं थे चोरी हो चुके थे, उक्त तहरीर के आधार पर थाना हजरतगंज पर मु0अ0स0,244,2026, धारा 305/ए/331/3/बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, इस सूचना पर क्राइम के तेज तर्रार थाना पर प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बगैर कुछ सोचे समझे पुलिस टीम गठित कर पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास का निरीक्षण किया, सीसीटीवी कैमरों के फुटेज बारीकी से अवलोकन किया गया, संदिग्ध प्रतीत हुई, संदिग्ध की फोटो वादी को दिखाए जाने पर उन्होंने उसकी पहचान निहाल के रूप में की, जो उनके घर पर साफ सफाई का कार्य करता था, पुलिस द्वारा रात्रि में अभियुक्त निहाल पुत्र महेश निवासी पानी की टंकी के पीछे रामलीला मैदान निकट दशमेश अपार्टमेंट थाना हुसैनगंज लखनऊ को पुलिस हिरासत में लिया गया, अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिया गया, आभूषण बरामद किए गए कान के टॉप 10 जोड़ी पीली धातु, कान की छोटी बालिया तीन जोड़ी पीली धातु, कान की बाली 1 जोड़ी पीली धातु, कान के झुमके 2 जोड़ी पीली धातु, तथा और माल बरामद किया गया, पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय की समीक्षा की प्रस्तुत किया जा रहा है,




