उत्तर प्रदेश

2017 के पहले यूपी की स्थिति क्या थी,किसी से छिपा नही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट थी, माफिया चलाते थे सरकार- मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ

2017 के पहले यूपी की स्थिति क्या थी,किसी से छिपा नही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट थी, हर जनपद में माफिया की सरकार सन्चालित थी। पूरे प्रदेश में हत्या,फिरौती, अपहरण उद्योग फलफूल रहा था।

पेशेवर माफिया गुंडे,सत्ता के समानांतर अपनी व्यवस्था का संचालन करते थे।

मुख्यमंत्री योगी  ने कहा कि उत्तर प्रदेश जो 2017 में सातवीं अर्थव्यवस्था था, आज देश की नंबर दो अर्थव्यवस्था बन चुका है. 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनने के लिए उत्तर प्रदेश ने जो कदम बढ़ाए हैं उसको आगे बढ़ाते हुए हम मानकर चलते हैं कि 2029 में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा

निवेशक बाहर से व्यापार का सपना लेकर आता था,लौटता था वसूली की पर्ची लेकर। माफिया बंदूकें लहराकर कही से भी आ जा सकते थे,जहां हाथ रख दिया,वह जमीन उसकी होती थी,तत्कालीन सरकार मौन रहती थी।

यूपी के नागरिकों के सामने पहचान का संकट था,यूपी के बाहर यूपी के नागरिकों को कोई आवास नही देता था,होटल में कमरा नही देता था,इससे भीषण त्रासदी किसी समाज के लिए दूसरी क्या होती..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button