थाना मड़ियांव पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा उच्चाधिकारीगण के दिशा निर्देश पर क्रम में डाक पैड के माध्यम से आवेदक विमल चन्द्र जैन निवासी समक्ष डालीगंज रेलवे स्टेशन थाना हसनगंज लखनऊ द्वारा, प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई जिसमें विपक्षीगण द्वारा आवेदकगण की भूमि के संबंध में धोखाधड़ी एवं कूटरचना करते हुए फर्जी बैनामा तैयार कर स्वयं को भूमि का वास्तविक मालिक बताते हुए भूमि बिक्रय करने के संबंध में आरोप लगाए गए थे, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मड़ियांव पर मुकदमा पंजीकृत किया गया, आरोपी फरार चल रहा था, मुखबिर की सूचना पर आरोपी महेंद्र प्रताप, निवासी ग्राम कनकपुर पोस्ट दहावा थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर, मास्टरबाग ऑटो सेल्स से गिरफ्तार किया गया,थाना मड़ियाव लखनऊ,
इस कार्रवाई में थाना मड़ियांव पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराध और साइबर ठगी पर प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




