महानगर पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना महानगर की पुलिस रात्रि चेकिंग के दौरान महानगर पुलिस को मुखबिरखास की सूचना प्राप्त हुई, बताया कि शांति वन अकबरनगर के पास तीन लोग मोटरसाइकिल सवार होकर बंधे के पास आने वाले हैं जो चोरी जैसी घटना को अंजाम देने की देने की फिराक में है, जिनके पास मंदिर की चोरी का सामान भी है, जल्दी की जाए तो पकड़े जा सकते हैं, इस सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने तुरंत पुलिस टीम को निर्देश दिया यह शातिर चोर हाथ से जाने ना पाए पुलिस टीम ने बड़ी सूझबूझ दिखाते हुए चोरों को पकड़ लिया, नाम पता पूछने पर अपना नाम 1 रिजवान निवासी बक्शी गांव पोस्ट बाबागंज थाना नवाबगंज जनपद बहराइच, 2 आदिल निवासी ग्राम शाहपुर बमरौली पोस्ट काकोरी थाना दुबग्गा जिला लखनऊ 3 विजय मौर्य उर्फ नाटू निवासी ग्राम शाहपुर बमरौली पोस्ट काकोरी थाना दुबग्गा जिला लखनऊ, को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से नगद 34000 व 196 सफेद धातु का टुकड़ा व पीले धातु का गदा एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद हुई, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत हुआ, थाना महानगर लखनऊ,चोरों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है,


