उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर
स्वतंत्रता दिवस पर सदर कोतवाली में शान से लहराया तिरंगा, सीओ ने दी सलामी

ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सदर कोतवाली परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति सम्मान और निष्ठा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी बीघापुर/नगर मधुपनाथ मिश्र ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
इस दौरान कोतवाली में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और निष्ठा व्यक्त की। पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सदर कोतवाली में देशभक्ति का माहौल रहा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र के वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।



