उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

स्वतंत्रता दिवस पर उन्नाव में दौड़ा जोश, पुलिस लाइन से निकली क्रॉस-कंट्री रेस

ब्यूरो ऋषभ तिवारी

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से शनिवार को क्रॉस-कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

दौड़ की शुरुआत उन्नाव पुलिस लाइन से हुई। पुरुष प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर और महिला प्रतिभागियों के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई थी। निर्धारित मार्ग पर प्रतिभागियों ने देशभक्ति के उत्साह के बीच अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।

आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन का संदेश देना रहा। प्रतियोगिता के दौरान आयोजन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं को संभाला।

Related Articles

Back to top button