स्वतंत्रता दिवस पर उन्नाव पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, एसपी समेत 9 पुलिसकर्मी सम्मानित

ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उन्नाव पुलिस लाइन में देशभक्ति और सम्मान का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए एसपी जय प्रकाश सिंह समेत नौ पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर पुलिसकर्मियों में उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश के वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रगान भी गाया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने पुलिसकर्मियों में देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।



